लाइव न्यूज़ :

वोल्वो कार इंडिया ने बढ़ती लागत को देखते हुये दाम दो लाख रुपए तक बढाये

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई वोल्वो कार इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने कच्चे माल की बढ़ती लागतों को देखते हुये उसकी आंशिक भरपाई के लिए तत्काल प्रभाव से अपनी कारों की कीमतों में दो लाख रुपए तक की वृद्धि की है।

स्वीडन की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने तीन मई से अपनी लक्जरी सेडान कार एस90 और प्रीमियम एसयूवी - एक्ससी40, एक्ससी60 और एक्ससी90 की एक्स-शोरूम कीमतें बढ़ा दी हैं।

इन मॉडल की कीमतों में एक से दो लाख रुपए तक की वृद्धि की गयी है।

कीमतों में वृद्धि के बाद एस90 डी4 इन्सक्रिप्शन की कीमत अब 60.9 लाख रुपए, एक्ससी40 टी4 आर डिजाइन की 41.25 लाख रुपए, एक्ससी60 डी5 इन्सक्रिप्शन की 60.9 लाख रुपए और एक्ससी90 डी5 इन्सक्रिप्शन की 88.9 लाख रुपए (सभी एक्स-शोरूम कीमतें) होगी।

हालांकि, कंपनी ने कहा कि हाल में पेश की गयी उसकी कांपेक्ट लक्जरी सेडान कार एस60 की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है और वह अब भी 45.9 लाख रुपए में मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?