लाइव न्यूज़ :

वोल्टास को एसी बिक्री में इस साल 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद, छोटे शहरों से बढ़ेगी मांग

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च टाटा समूह की कंपनी वोल्टास को इस बार गर्मियों में एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री में दहाई अंक यानी 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का उम्मीद है। कंपनी का मानना है कि इस बार गर्मियों में मांग अच्छी रहेगी। कोरोना महामारी के कारण लोगों के रहन सहन के तौर- तरीकों में बदलाव आया है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह कहा है।

कंपनी ने बिक्री के मामले में कोविड- पूर्व के बिक्री आंकड़ों को पिछले साल त्योहारों के दौरान हुई बिक्री में हासिल कर लिया था और अब उसे इन गर्मियों में भी यह सकारात्मक रुझान बने रहने की उम्मीद है।

वोल्टास को अब छोटे शहरों में भी एसी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में महानगरों और गैर-महानगरों में एसी की बिक्री में 55:45 का अनुपात है। कंपनी को उम्मीद है कि भविष्य में यह स्थिति बदल सकती है।

छोटे शहरों से मांग बढ़ने की उम्मीद में कंपनी ने इन शहरों में हाल में अपनी कई ब्रांड उत्पादों की दुकानें खोली हैं।

वोल्टास के प्रबंध निदेशक और सीईओ प्रदीप बख्शी ने कारोबार वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर पीटीआई- भाषा से कहा, ‘‘हमें इन गर्मियों में दहाई अंक में मजबूत व़ृद्धि की उम्मीद है। हम पिछले त्योहारी सत्र में ही कोविड- पूर्व की स्थिति में पहुंच गये थे और इस साल गर्मियों में हमें यह वृद्धि बने रहने की उम्मीद है। पिछले तिमाही में हमारी रूम एसी का कारोबार कोविड- पूर्व के पिछले साल के मुकाबले 46 प्रतिशत अधिक रहा है। हमें अगली कुछ तिमाहियों में यह रफ्तार बने रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा