लाइव न्यूज़ :

फाक्सवैगन अपनी पोलो, वेंटो के दाम अगले महीने से ढाई प्रतिशत तक बढ़ायेगी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 13:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फाक्सवैगन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी हैचबैंक पोलो और मध्यम आकार सेडान वेंटा के दाम भारत में अगले महीने से ढाई प्रतिशत तक बढ़ायेगी।

फाक्सवैगन इस घोषणा के साथ ही उन अन्य कार निर्माता कंपनियों के साथ शामिल हो गई है जिन्होंने पहले ही दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। मारुति सुजूकी इंडिया, निसान, रेनाल्ट इंडिया, हौंडा कार्स, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, फोर्ड इंडिया, इसूजू, बीएमडब्ल्यू इंडिया, आडी इंडिया और हीरो मोटो कार्प पहले ही दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकीं हैं।

फाक्सवैगन यात्री कार्स इंडिया ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘तमाम जरूरी सामान और सेवाओं की लागत बढ़ने से फाक्सवैगन इंडिया जनवरी 2021 से अपने पोलो और वेंटों के सभी मॉडल के दाम 2.5 प्रतिशत तक बढ़ने की घोषणा करती है।’’

कंपनी की पोलो का दाम 5.88 लाख रुपये और वेंटो का दाम 8.94 लाख रुपये से शुरू होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत