लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडियाका तीसरी तिमाही का घाटा कम हो कर 4,532 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया ने शनिवार को बताया कि 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका एकीकृत घाटा कम हो कर 4,532.1 करोड़ रुपये रहा।

इंडस टावर्स के शेयर बेचने से एक बार की आय से उसका घाटा सीमित हुआ है।

कंपनी ने एक साल पहले समान तिमाही में 6,438.8 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने इंडस टावर्स का भारती इंफ्राटेल के साथ विलय होने पर उसमें अपनी 11.15 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,760 करोड़ रुपये में बेची।

वोडाफोन आइडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ रविन्द्र ठक्कर ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में, हमने ‘ ग्रहकों को जोड़े रखने और परिचालन कार्य के मामले में अधिक अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें हमें वीआई गीगानेट से मदद मिली। ।’’

कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही की 11,089.4 करोड़ रुपये परिचालन आय की तुलना में इस बार 10,894 करोड़ रुपये की आय दर्ज की। इसमें 1.7 प्रतिशत गिरावट दर्शाता है।

वीआईएल बोर्ड ने ऋण-पत्र और शेयरपूंजी के माध्यम से 25,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?