लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया ने कहा, ट्राई को सौंपे गए जनवरी के उपभोक्ताओं के आंकड़ों में गलती हुई

By भाषा | Updated: March 20, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च दूरसंचार सेवाप्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने स्वीकार किया है कि जनवरी, 2021 के लिये भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को दिये गये उपभोक्ताओं के आंकड़ों में उससे अनजाने में त्रुटि हुई है। कंपनी ने कहा कि उसने अब इसे सुधारा है और नियामक को संशोधित जानकारी सौंपी है।

कंपनी का यह बयान तब आया है, जब ट्राई के जनवरी, 2021 के उपभोक्ताओं के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य माह में कंपनी ने 17 लाख कनेक्शन जोड़े हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश (पश्चिम) सर्किल में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है।

कंपनी की वेबसाइट पर डाले गये एक स्पष्टीकरण में वीआईएल ने कहा, ‘‘ट्राई को नियमित तौर पर सौंपे जाने वाले आंकड़ों में जनवरी में हमने अनजाने में त्रुटि की। हमने उसे सही किया है और ट्राई को संशोधित आंकड़ा सौंप दिया है।’’

हालांकि, कंपनी ने त्रुटि का विवरण नहीं दिया है, लेकिन बाजार पर नजर रखने वालों ने कहा कि गलती उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के ग्राहकों की संख्या में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या