लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया ने 5जी आधारित स्मार्ट सिटी समाधानों के परीक्षण को एलएंडटी से हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के स्मार्ट वर्ल्ड एवं संचार कारोबार के साथ 5जी आधारित स्मार्ट सिटी समाधानों के परीक्षण की पायलट परियोजना के लिए हाथ मिलाया है।

यह सरकार द्वारा आवंटित स्पेक्ट्रम के मौजूदा 5जी परीक्षणों का हिस्सा है। एक संयुक्त बयान में इस भागीदारी की जानकारी देते हुए कहा गया है कि पायलट परियोजना पुणे में सरकार द्वारा आवंटित 5जी स्पेक्ट्रम पर स्थापित की जाएगी। इसके जरिये स्मार्ट सिटी एप्लिकेशंस का विश्लेषण किया जाएगा।

ये कंपनियां इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), कृत्रिम मेधा (एआई) जैसी प्रौद्योगिकियों पर 5जी के इस्तेमाल के परीक्षण और वैधता के लिए संयोजन करेंगी। इसके लिए एलएंडटी के स्मार्ट सिटी मंच फ्यूजन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत शहरीकरण, सुरक्षा की चुनौतियों का समाधान किया जाएगा और नागरिकों को स्मार्ट समाधानों की पेशकश की जाएगी।

वोडाफोन आइडिया के मुख्य उपक्रम कारोबार अधिकारी अभिजीत किशोर ने कहा कि दूरसंचार समाधान स्मार्ट और सतत शहरों के निर्माण का आधार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?