लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल कॉल, डेटा दरों में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने मंगलवार को सभी प्लान में मोबाइल कॉल और डेटा दरों में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बढ़ी हुई दर 25 नवंबर से प्रभावी होंगी।

कंपनी ने 28 दिनों की अवधि के लिए रिचार्ज का न्यूनतम मूल्य 25.31 प्रतिशत बढ़ाकर 79 रुपये से 99 रुपये कर दिया है।

वोडाफोन आइडिया ने लोकप्रिय अनलिमिटेड श्रेणी के प्लान की दरों में 20-23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।

बयान में कहा गया कि 28 दिनों की वैधता के साथ प्रति दिन एक जीबी डेटा सीमा वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत 25 नवंबर से 269 रुपये होगी। फिलहाल इसकी कीमत 219 रुपये है।

इसके अलावा, 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा सीमा के साथ 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत 599 रुपये के बजाय 719 रुपये होगी।

बयान में कहा गया कि 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा सीमा वाले 365 दिनों के प्लान की कीमत 20.8 प्रतिशत बढ़कर 2,899 रुपये हो जाएगी। फिलहाल इसकी कीमत 2,399 रुपये है।

कंपनी ने कम मूल्य वाले डेटा टॉप अप की कीमत में भी करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

वोडाफोन आइडिया की यह घोषणा भारती एयरटेल द्वारा दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के एक दिन बाद आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल