लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन ने कर विवाद के निपटारे के लिए सरकार को दिया आवेदन

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने शुक्रवार को कहा कि पिछली तारीख से देय कर को लेकर जारी विवाद को खत्म करने के लिए उसने भारत सरकार के समक्ष आवेदन दिया है।

वोडाफोन ने यह कदम पिछली तारीख से कराधान संबधी 2012 के नियम को निष्प्रभावी करने वाला कानून गत अगस्त में बनने के बाद उठाया है। नए कानून में कहा गया है कि अगर कर विवाद में उलझी कोई विदेशी कंपनी भारत सरकार के खिलाफ दायर सभी मुकदमे वापस लेने को तैयार हो जाती है तो उससे वसूले गए कर की राशि लौटा दी जाएगी।

वोडाफोन के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि हमने सरकार के समक्ष आवेदन कर दिया है। हमें हमेशा यह विश्वास रहा है कि अपने भारतीय कारोबार को लेकर हमारी कोई कर देनदारी बाकी नहीं है।"

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के उच्चतम न्यायालय और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता पंचाट के फैसले की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है।

नया कानून बनने के बाद वित्त मंत्रालय ने गत 13 अक्टूबर को पिछली तारीख से कराधान पर पैदा विवाद खत्म करने की प्रक्रिया से संबंधित नियम जारी किए थे। इसमें इच्छुक कंपनियों को 45 दिनों के भीतर सरकार के समक्ष आवेदन करने को कहा गया था।

इस तरह वोडाफोन समेत कुल 15 कंपनियां ऐसे मामलों में विवाद के निपटारे के लिए सरकार से संपर्क कर चुकी हैं।

वोडाफोन ने वर्ष 2007 में हच-एस्सार का अधिग्रहण केमैन आइलैंड्स में हुए एक सौदे के जरिये किया था। इस पर आयकर विभाग ने अक्टूबर 2010 में उससे 11,218 करोड़ रुपये का कर चुकाने को कहा था।

हालांकि उच्चतम न्यायालय ने जनवरी 2012 में आयकर विभाग की इस कर मांग को खारिज कर दिया था लेकिन वित्त विधेयक 2012 में धारा 119 जोड़कर इसे कानूनी जामा पहना दिया गया था। इसके तहत वोडाफोन पर 7,900 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह