लाइव न्यूज़ :

वीएलसीसी हेल्थकेयर ने विदेशी कंपनी को शेयर जारी कर 37 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर वीएलसीसी हेल्थकेयर लिमिटेड ने एक विदेशी कंपनी को शेयर बेचकर करीब 37 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी जल्द अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसने बहामास स्थित जैल होल्डिंग्स लिमिटेड को लगभग 37 करोड़ रुपये में 6,27,804 इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं।

सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली घरेलू कंपनी वीएलसीसी इस राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने के अलावा अपने कारोबार के साथ-साथ अपनी अनुषंगी इकाइयों के विस्तार पर करेगी।

कंपनी द्वारा मंत्रालय को दी गई जानकारी के अनुसार उसके शेयरधारकों ने 27 सितंबर को हुई बैठक के दौरान शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी थी।

इससे पहले अगस्त में कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ दस्तावेज जमा किए थे।

इन दस्तावेजों के अनुसार आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 89.22 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित