लाइव न्यूज़ :

वीवो इंडिया का राजस्व 2019-20 में 45 प्रतिशत बढ़कर 25,060 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो का भारत में राजस्व वित्त वर्ष 2019-20 में 45 प्रतिशत बढ़कर 25,060 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कंपनी के घाटे में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। शेयर बाजारों को दी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी।

बाजार आसूचना कंपनी टॉफलर द्वारा कंपनी पंजीयक से साझा की गई सूचना के अनुसार वीवो मोबाइल इंडिया की परिचालन आय 31 मार्च, 2019 को समाप्त साल में 17,201.7 करोड़ रुपये रही थी।

समीक्षाधीन वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का घाटा बढ़कर 348.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 18.94 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वीवो भारतीय बाजार में शाओमी और सैमसंग जैसी कंपनियों को टक्कर देती है।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 25,618.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 17,397.71 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?