लाइव न्यूज़ :

विस्ट्रॉन का अनुमान, कर्नाटक स्थित संयंत्र में हिंसा से हुआ 437 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: December 14, 2020 15:20 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 दिसंबर ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन कॉरपोरेशन ने कहा है कि कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित उसके संयंत्र में कुछ कर्मचारियों द्वारा बकाया वेतन के मुद्दे पर की गई हिंसा के चलते उसे 437 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने कहा कि वेतन संबंधी मुद्दों पर शनिवार को हुई इस हिंसा में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कथित रूप से आगजनी, हिंसा और लूट की।

इस दौरान कर्मचारियों ने इमारत, वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और आग लगाई और मशीनों तथा कंप्यूटरों सहित महंगे उपकरणों को तोड़ा।

कंपनी के कार्यकारी टी डी प्रशांत ने वेमगल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि 412.4 करोड़ रुपये मूल्य के कार्यालय उपकरण, मोबाइल फोन, विनिर्माण मशीनरी और संबंधित उपकरण नष्ट हो गए।

इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 10 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है, करीब 60 लाख रुपये की कार क्षतिग्रस्त हुई हैं और 1.5 करोड़ रुपये का सामान चोरी हुआ है या खो गया है।

पुलिस ने अब तक 149 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

इस बीच, विस्ट्रॉन इंडिया के प्रबंध निदेशक सुदीप्तो गुप्ता ने एक बयान में कहा कि कंपनी अपने नरसापुरा संयंत्र में हुई घटनाओं से गहरे सदमे में है।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथ ने घटना की निंदा की है और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विस्ट्रॉन के इस संयंत्र में अमेरिकी कंपनी एपल के आईफोन एसई 2020 का भी विनिर्माण होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल