लाइव न्यूज़ :

इंडिया मोबाइल कांग्रेस का वर्चुअल आयोजन 8-10 दिसंबर तक

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) का आयोजन वर्चुअल तरीके से 8-10 दिसंबर तक किया जाएगा। यह दूरसंचार क्षेत्र का सरकार के समर्थन वाला कार्यक्रम है।

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक एस पी कोचर ने सोमवार को इस आयोजन की तिथियों की घोषणा करते हुए कहस कि इसमें भारी भागीदारी की उम्मीद है।

दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने कहा कि इस बात को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे कि क्या यह कार्यक्रम 2020 में आयोजित हो पाएगा। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के साथ यह कार्यक्रम अवसर भी प्रदान करता है।

प्रकाश ने कहा कि दूरसंचार विभाग आईएमसी-2020 सफल बनाने के लिए पूरा समर्थन उपलब्ध कराएगा।

दूरसंचार सचिव ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी आयोजन है। हमें इस पर आगे बढ़ना है। दूरसंचार विभाग कम से कम 30 लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमई) तथा स्टार्ट-अप कंपनियों का इस आयोजन में भागीदारी के लिए वित्तपोषण कर रहा है।

सीओएआई के चेयरमैन अजय पुरी ने कहा कि दुनियाभर से वरिष्ठ कार्यकारी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कोचर ने कहा कि इस कार्यक्रम में 15,000 से अधिक भागीदारों के भाग लेने की उम्मीद है।

इस मौके पर संचार राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने वीडियो संदेश में कहा पिछले छह साल के दौरान बेस स्टेशनों की संख्या में 220 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और आज मोबाइल टेलीफोनी देश के कोने-कोने में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आईएमसी-2020 में प्रौद्योगिकी से जुड़ी पहल को प्रदर्शित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?