लाइव न्यूज़ :

वीरसेंट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रस्ट ने जुटाए 2,150 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 15, 2021 13:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर केकेआर समर्थित वीरसेंट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रस्ट ने विभिन्न वित्तीय साधनों के जरिए 2,150 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वीरसेंट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रस्ट (वीआरईटी) ने 3, 5 और 7 साल की समयावधि में अपने पहले निर्गम में 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

वीरसेंट रिन्यूएबल मुख्य रूप से विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) स्तर पर मौजूदा ऋण को पुनर्वित्त करने के साथ ही भविष्य के अधिग्रहण के लिए इस धनराशि का इस्तेमाल करेगी।

इसके अलावा वीआरईटी ने एलएंडटी फाइनेंस के साथ दीर्घावधि वित्तपोषण के लिए अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये का करार किया है।

वीआरईटी ने अपनी नकदी स्थिति को बढ़ाने और क्रेडिट रेटिंग संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए टाटा कैपिटल से 150 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी सुविधा का लाभ भी उठाया है।

वीरसेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के सीईओ संजय ग्रेवाल ने बयान में कहा कि यह अविश्वसनीय उपलब्धि वीआरईटी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो हमारी ऋण कोष जुटाने की क्षमताओं को दर्शाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित