लाइव न्यूज़ :

विनोद कन्नन होंगे विस्तार के नए सीईओ, थंग सिंगापुर एयरलाइंस में जाएंगे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 18:41 IST

Open in App

मुंबई, 14 सितंबर विमान सेवा प्रदाता विस्तार के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) विनोद कन्नन अब एयरलाइन के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होंगे। वह लेजली थंग का स्थान लेंगे जो सिंगापुर वापस जा रहे हैं। थंग सिंगापुर एयरलाइंस में वरिष्ठ पद संभालेंगे। कन्नन एक जनवरी, 2022 में अपना कार्यभार संभालेंगे।

कंपनी के मौजूदा सीईओ विस्तार में चार साल से अधिक बिताने के बाद सिंगापुर एयरलाइंस में एक जनवरी, 2022 से नयी जिम्मेदारी संभालेंगे।

टाटा एसआईए एयरलाइंस लि. के निदेशक मंडल ने कन्नन को थंग का उत्तराधिकारी नियुक्त किया है। वह नए साल से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

विस्तारा टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस का 51:49 अनुपात का संयुक्त उद्यम है।

विस्तार के चेयरमैन भास्कर भट्ट ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय परिचालन की शुरुआत और सेवा में बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को शामिल करने के चरण में लेजली ने एयरलाइन का नेतृत्व किया। अब कन्नन विस्तार के अगले चरण की वृद्धि को आगे बढ़ाएंगे।’’

थंग ने अक्टूबर, 2017 में विस्तार के पहले सीईओ फी तेई यिओ का स्थान लिया था। कन्नन जून, 2019 में मुख्य रणनीति अधिकारी के रूप में कंपनी में शामिल हुए थे और मौजूदा समय में वह नेटवर्क योजना, राजस्व प्रबंधन, विपणन, ग्राहक अनुभव और केबिन सेवा कामकाज की अगुवाई कर रहे हैं।

कन्नन ने साल 2001 में सिंगापुर एयरलाइंस के साथ अपने करियर की शुरुआत की और एयरलाइन में कई वरिष्ठ पदों पर काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत