लाइव न्यूज़ :

विनीत कुमार ने पारादीप बंदरगाह के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: December 23, 2020 21:43 IST

Open in App

कोलकाता, 23 दिसंबर कोलकाता बंदरगाह (अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह) के चेयरमैन विनीत कुमार ने पारादीप बंदरगाह के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। बंदरगाह के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दोनों बंदरगाह पूर्वी क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

पारादीप बंदरगाह ओडिशा में महानदी नदी तट पर 4,000 करोड़ रुपये की बंदरगाह परियोजना का विकास कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि इस बारे में केंद्र सरकार के साथ जल्द सहमति ज्ञापन (एमओयू) होने की उम्मीद है।

अधिकारी ने बताया कि कुमार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के 2018-19 और 2019-20 के दौरान सबसे ऊंचा ढुलाई आंकड़ा हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान बंदरगाह ने अपने 150 साल के इतिहास में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं।

अधिकारी ने बताया कि कार्गो ढुलाई में बंदरगाह ने पहली बार 60 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?