लाइव न्यूज़ :

विनय रंजन ने कोल इंडिया के कार्मिक, औद्योगिक संबंध निदेशक का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जुलाई विनय रंजन ने सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया लि. (सीआईएल) के कार्मिक और औद्योगिक संबंध निदेशक का पदभार बृहस्पतिवार को संभाल लिया।

कंपनी से रंजन उस समय जुड़े हैं जब 11वें राष्ट्रीय कोयला मजदूरी समझौते (एनसीडब्ल्यूए-XI) के लिए बातचीत शुरू हुई है। इसमें सीआईएल के 2.5 लाख गैर-कार्यकारी मजदूरों की मजदूरी तय की जायेगी। रंजन की इस समझौते में अहम भूमिका होगी।

भौतिकी में स्नातक करने के अलावा रंजन ने कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया हुआ है। उनके पास सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में 26 साल का अनुभव है।

महारत्न कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘विनय रंजन ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के कार्मिक और औद्योगिक निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। उनकी नियुक्ति 28 जुलाई से प्रभावी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?