लाइव न्यूज़ :

वीआईएल का संकट वित्तीय कर्जदाताओं, अन्य को प्रभावित कर सकता है, सरकार का समर्थन जरूरी: इक्रा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को कहा कि बढ़ते घाटे और कर्ज के चलते वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के वित्तीय संकट का असर इसके वित्तीय कर्जदाताओं पर पड़ने की आशंका है और ऐसे में इस दूरसंचार कंपनी के लिए सरकार का समर्थन बेहद महत्वपूर्ण है।

यह समर्थन स्पेक्ट्रम बकाया के स्थगन, उपकर में कटौती, ब्याज दरों में कमी और अन्य राहत उपायों के रूप में हो सकती है।

इक्रा ने एक बयान में कहा, ‘‘वोडाफोन आइडिया वित्तीय संकट में है, जैसा कि घाटा बढ़ने और कर्ज में बढ़ोतरी से पता चलता है, जिससे इसके वित्तीय कर्जदाताओं के साथ ही सरकार भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा इसका असर कर्मचारियों, ग्राहकों और टावर सहित संबंधित उद्योगों पर भी होगा।’’

वीआईएल के बाहर होने की स्थिति में टावर उद्योग के लगभग 1.8 लाख टावर की किरायेदारी खत्म हो सकती है। अगले 18-24 महीनों में इनमें से सिर्फ 40-50 प्रतिशत टावरों को ही किराएदार मिल सकते हैं।

इक्रा ने कहा, ‘‘रिलायंस जियो इंफोकॉम (आरजेआईएल) द्वारा सेवाओं की शुरुआत के बाद से दूरसंचार उद्योग चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस दौरान इन कंपनियों की आमदनी और मुनाफे में कमी आई। ’’

इक्रा ने आगे कहा कि समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया ने उद्योग के संकट को बढ़ा दिया और ऐसे में वीआईएल के बहीखाते को देखते हुए बाहरी समर्थन (मुख्य रूप से सरकार द्वारा) जरूरी हो जाता है।

इक्रा ने सुझाव दिया कि यह समर्थन स्पेक्ट्रम बकाया के स्थगन, उपकर में कटौती, ब्याज दरों में कमी, और अन्य राहत उपायों के रूप में हो सकता है।

इक्रा के समूह प्रमुख और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सब्यसाची मजूमदार ने कहा कि 30 जून 2021 तक वीआईएल पर कर्जदाताओं का 23,400 करोड़ रुपये और सरकार का 1,68,190 करोड़ रुपये (स्पेक्ट्रम और एजीआर) बकाया है।

मजूमदार ने कहा, ‘‘पिछली 12 तिमाहियों के दौरान वीआईएल ने काफी नुकसान दर्ज किया है। इसके अलावा एजीआर देनदारियों के साथ कुल कर्ज 30 जून 2021 को दो लाख करोड़ रुपये (पट्टा देनदारियों सहित) से अधिक हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?