लाइव न्यूज़ :

वीडियोकॉन के ऋणदाताओं को उठाना होगा 50 से 55 प्रतिशत का नुकसान : पूर्व सीएफओ

By भाषा | Updated: July 21, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई वेणुगोपाल धूत द्वारा स्थापित वीडियोकॉन समूह के ऋणदाताओं को करीब 50 से 55 प्रतिशत का नुकसान उठाना होगा। पहले इस तरह की खबरें आई थीं कि दिवाला हो चुके समूह के समाधान के तहत उसके वित्तीय ऋणदताओं को करीब 95 प्रतिशत का नुकसान या हेयरकट लेना होगा।

वीडियोकॉन समूह के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) रजनीश गुप्ता ने कहा कि समूह की विदेशों में तेल एवं गैस संपत्तियो की बिक्री से 15,000 करोड़ रुपये तक मिलने की उम्मीद है। ऐसे में ऋणदाताओं को उनके कर्ज का 50 से 55 प्रतिशत का नुकसान झेलना होगा।

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लि. के कारोबार में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ रावा तेल एवं गैस क्षेत्र में हिस्सेदारी शामिल है। उसकी विदेश में तेल एवं गैस सपंत्तियों में मुख्य रूप से ब्राजील के तेल ब्लॉक शामिल है। बकाया कर्ज की वसूली को इन संपत्तियों की अलग से नीलामी की जाएगी।

अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाले वेदांता समूह ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज का 2,962 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है, वहीं उसकी विदेशी संपत्तियों के लिए बोलियों पर अभी फैसला नहीं हुआ।

समाधान पेशेवर ने 30 मार्च, 2021 को गुप्ता के सीएफओ पद से इस्तीफे को मंजूरी दी थी। गुप्ता ने दावा किया कि वीडियोकॉन की एकीकृत कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) वसूली उसके कुल ऋण के 40 प्रतिशत से अधिक रहेगी।

उन्होंने कहा कि ऋणदाताओं को नुकसान उठाना होगा, लेकिन यह 95 प्रतिशत नहीं 50 से 55 प्रतिशत होगा। उन्होंने कहा कि वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज का तेल एवं गैस संपत्तियों में निवेश 15,000 करोड़ रुपये का है। ये संपत्तियां वेदांता समूह के अधिग्रहण का हिस्सा नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार