लाइव न्यूज़ :

वीएफएलवाईएक्स ड्रोन निर्माण, अनुसंधान में 35 लाख डॉलर का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनी वीएफएलवाईएक्स इंडिया अगले साल ड्रोन विनिर्माण और अनुसंधान तथा विकास में 35 लाख डॉलर (करीब 26 करोड़ रुपये) निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी निगरानी और निरीक्षण, एयर कार्गो, सर्वेक्षण और मानचित्रण और छिड़काव तथा बुआई जैसे कृषि कार्यों के लिए ड्रोन बनाएगी।

वीएफएलवाईएक्स इंडिया और एक्सबूम यूटिलिटीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक विशाल सौरव ने कहा, ‘‘हम वीएफएलवाईएक्स में 35 लाख डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। अधिकांश निवेश का उपयोग ड्रोन के अनुसंधान और विकास, निर्माण और परीक्षण में किया जाएगा। हम अपने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रोहित डे के नेतृत्व में 26 इंजीनियरों और 18 साझेदार संसाधनों को तैनात करेंगे।’’

सौरव ने कहा कि वीएफएलवाईएक्स को ज्यादातर कोष ई-कॉमर्स फर्म एक्सबूम यूटिलिटीज के आंतरिक स्रोतों से मिलेगा, जो केवल इलेक्ट्रॉनिक गैजट बेचने पर केंद्रित है।

स्टार्टअप कंपनी ने बेंगलुरु स्थित 10,000 वर्ग फुट की इकाई से परिचालन शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा क्षमता के अनुसार, हम प्रति वर्ष 1,000-1,200 विशिष्ट ड्रोन का निर्माण कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?