लाइव न्यूज़ :

याहू, एओएल को 5 अरब डॉलर में बेचेगी वेरिजॉन

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:52 IST

Open in App

न्यूयार्क, तीन मई अमेरिकी कंपनी वेरिजॉन ने सोमवार को कहा कि वह अपनी मीडिया इकाई...एओएल और याहू में अपनी हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनी को 5 अरब डॉलर में बेचेगी।

वेरिजॉन ने कहा कि वह वेरिजॉन मीडिया को अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट को बेचेगी।

कंपनी के अनुसार वह नई कंपनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी। इस नई कंपनी को याहू कहा जाएगा।

याहू पिछली सदी के अंत में इंटरनेट का जाना-माना चेहरा था। बाद में गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के आने के साथ याहू की बाजार हिस्सेदारी कम होती चली गयी।

एओएल पोर्टल था जो इंटरनेट के शुरूआती दिनों में उपयोग करने वालों को आकर्षित करता था और उन्हें जोड़ता था।

वेरिजॉन ने 2015 में एओएल का अधिग्रहण किया था। इस पर उसने 4 अरब डॉलर से अधिक खर्च किया था। उम्मीद थी कि एओएल के अधिग्रहण के साथ वह तेजी से मोबाइल बाजार में प्रवेश करेगी। योजना के अनुसार डिजिटल विज्ञापन बिक्री के लिये एओल के मजबूत विज्ञापन मंच का उपयोग करना था।

इसके दो साल बाद उसने याहू का अधिग्रहण किया था।

लेकिन जिस तेजी से गूगल और फेसबुक बढ़े, उससे वेरिजॉन की उम्मीदों को झटका लगा और यह साफ हो गया कि जिस उम्मीद से उसने अधिग्रहण किया था, वह पूरा नहीं हो पाएगा।

सौदे के तहत वेरिजॉन को 4.25 अरब डॉलर नकद, 75 करोड़ डॉलर का तरजीही ब्याज और अल्पांश हिस्सेदारी मिलेगी।

सौदा इस साल की दूसरी छमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें