लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला ने नयी मुद्रा पेश की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:50 IST

Open in App

कराकास एक अक्टूबर (एपी) वेनेजुएला ने आसमान छूती महंगाई के बीच शुक्रवार को नयी मुद्रा पेश की। महंगाई बढ़ने से देश की पुरानी मुद्रा की विनिमय दर रसातल में पहुंच गयी थी, जिसके कारण उसने नयी मुद्रा पेश करने की घोषणा की थी।

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने कहा कि उसकी नयी मुद्रा व्यवस्था में 10 लाख बोलीवर की कीमत एक बोलीवर हो जाएगी। इससे लेन-देन और बही-खातों का आकलन थोड़ा आसान हो जाएगा।

वेनेजुएला के केंद्रीय विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर जोस गुएरा ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण और मौलिक कारण यह है कि भुगतान प्रणाली पहले ही ध्वस्त हो चुकी है। मुद्रा में अंकों की संख्या भुगतान प्रणाली बनाती है और इस हिसाब से बोलीवर मुद्रा का प्रबंधन करना बहुत कठिन हो जाता है।"

उन्होंने कहा कि पुरानी व्यवस्था में सोडा की दो लीटर बोतल खरीदने के लिए 80 लाख बोलीवर देने होते थे और इस तरह के बिल धड़कन बढ़ाने वाले होते है क्योंकि ग्राहकों को पैसों की मोटी गड्डी देनी पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'