लाइव न्यूज़ :

पेटूोल, डीजल की कीमतों में तेजी के बीच ग्राहकों के लिये वाहन एलपीजी 40 प्रतिशत सस्ता विकल्प : आईएसी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के बीच ग्राहक वाहन एलपीजी का विकल्प चुन सकते हैं। इंडियन ऑटो-एलपीजी कोलिशन (आईएसी) ने मंगलवार को यह सुझाव दिया।

आईएसी का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की तुलना में एलपीजी ईंधन 40 प्रतिशत सस्ता बैठता है।

देश के ऑटो एलपीजी आपूर्तिकर्ताओं के शीर्ष निकाय ने कहा कि उपभोक्ता आसानी से कन्वर्जन किट लगाकर अपने वाहनों को ऑटो एलपीजी में बदल सकते हैं। इससे उनके ईधन बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी।

आईएसी ने ऑटो एलपीजी/सीएनजी कन्वर्जन किट पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की 28 प्रतिशत की दर में कटौती की मांग की है। इससे ग्राहकों के लिए अपने वाहन में कन्वर्जन किट लगाना सुगम हो पाएगा।

आईएसी ने बयान में कहा, ‘‘पेट्रोल और डीजल का दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। ऐसे में उपभोक्ता सस्ते विकल्प की तलाश कर रहे हैं। ऑटो एलपीजी से उपभोक्ताओं का अपनी ईंधन की लागत में अच्छी-खासी बचत करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?