लाइव न्यूज़ :

सेमीकंडक्टर की कमी से निपटने को आपूर्तिकर्ताओं से बातचीत कर रही हैं वाहन कंपनियां

By भाषा | Updated: January 31, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी देश में अगले वित्त वर्ष में भी सेमीकंडक्टर की कमी रहने की आशंका है। ऐसे में टाटा मोटर्स, होंडा और किआ मोटर्स जैसे प्रमुख वाहन निर्माता अपने विनिर्माण संयंत्रों में गतिविधियों को सुचारू बनाये रखने के लिये आपूर्तिकर्ता भागीदारों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही हैं।

सेमीकंडक्टर मूलत: सिलिकॉन चिप्स होते हैं। वाहन, कंप्यूटर और सेलफोन से लेकर विभिन्न अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में मेमोरी फीचर के लिये इनका इस्तेमाल किया जाता है।

वाहन उद्योग में सेमीकंडक्टर का उपयोग हाल के दिनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ड्राइवर असिस्ट, नेविगेशन और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम जैसे फीचरों के साथ वैश्विक स्तर पर बढ़ा है।

उद्योग जगत के विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पिछले कुछ महीनों में वाहनों की बढ़ी मांग ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव डाला है, जिससे यह कमी आयी है।

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने संपर्क किये जाने पर पीटीआई-भाषा को बताया कि ऑटोमोटिव एम्बेडेड इलेक्ट्रॉनिक्स की वैश्विक कमी सहित आपूर्ति श्रृंखला में कुछ कोविड-19 संबंधित चुनौतियां उद्योग जगत को प्रभावित कर रही हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘टाटा मोटर्स अपने सभी आपूर्तिकर्ताओं के साथ उत्पादन के प्रभाव को कम करने के लिये उचित कदम उठा रही है। वित्त वर्ष 2021-22 में वैश्विक उद्योग की चुनौतियां जारी रहने की संभावना है।’’

होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (विपणन व बिक्री) राजेश गोयल ने कहा कि इसके चलते आने वाले दिनों में उत्पादन संबंधी कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं।

गोयल ने कहा कि इस बीच कंपनी स्थिति का आकलन करने के लिये अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ संपर्क कर रही है।

किआ मोटर्स ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रही है।

एक कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम मोटर वाहन विनिर्माण के लिए ऑटो चिप्स की संभावित आपूर्ति में व्यवधान के बारे में जानते हैं। हम स्थिर आपूर्ति को बनाये रखने के लिये अपने आपूर्तिकर्ता भागीदारों के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें