लाइव न्यूज़ :

वनस्पति तेलों का आयात नवंबर में दो प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: December 15, 2020 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर भारत का वनस्पति तेलों का आयात नवंबर में दो फीसदी घटकर 11.02 लाख टन रह गया।

वनस्पति तेलों (खाद्य और अखाद्य तेलों) का विपणन वर्ष नवंबर से अक्टूबर तक चलता है।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने एक बयान में कहा, ‘‘वनस्पति तेलों का आयात नवंबर 2020 में 11,02,899 टन रहा, जो नवंबर 2019 में 11,27,220 टन था।’’

बयान के मुताबिक खाद्य तेलों का आयात पिछले साल नवंबर के 11,00,424 टन के मुकाबले घटकर नवंबर 2020 में 10,83,329 टन रह गया। समीक्षाधीन अवधि में गैर-खाद्य तेलों का आयात 26,796 टन से घटकर 19,570 टन रह गया।

कारोबारियों के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते मांग में यह कमी आई है।

उद्योग संगठन ने कहा है कि नवंबर 2020 में केवल दस हजार टन रिफाइंड पामोलिन तेल का आयात किया गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में 1,22,409 टन पामोलिन का अयात किया गया था। वहीं कच्चे पाम तेल का आयात इस दौरान बढ़कर 10,73,329 टन तक पहुंच गया जो कि पिछले साल इसी माह के दौरान 9,78,015 टन रहा थ। वहीं पॉम तेल का अयात नवंबर में 6,18,468 टन रहा जो कि एक साल पहले इसी माह मं 6,72,363 टन रहा था। वहीं साफ्ट तेलों का अयात इस दौरान एक साल पहले नवंबर के 4,28,061 टन से बढ़कर 4,64,861 टन रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?