लाइव न्यूज़ :

वेदांतु ने विज्ञान, गणित के सवालों का जवाब देने वाले मंच इंस्टासोल्व का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: February 22, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी शिक्षा क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी वेदांतु ने सोमवार को कहा कि उसने कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों के विज्ञान, गणित के साथ आईआईटीजेईई और एनईईटी से जुड़े सवालों के समाधान देने वाले ऐप इंस्टासोल्व का पूर्ण रूप से अधिग्रहण कर लिया है।

हालांकि, शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है।

इससे पहले, वेदांतु ने इंस्टासोल्व में 20 लाख डॉलर का वित्त पोषण किया था।

वेदांतु के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक वामसी कृष्ण ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले साल हमने विज्ञान और गणित के संदेह को दूर करने वाला ऐप इंस्टासोल्व में रणनीतिक निवेश का निर्णय किया था। यह ऑनलाइन शिक्षा के लिये एक महत्वपूर्ण पहलू है। इंस्टासोल्व में काफी संभावनाएं हैं....।’’

संदेह यानी उलझे सवालों के जवाब खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिये वेदांतु का शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी में यह पहला अधिग्रहण है। इस ऐप में सवालों का जवाब शिक्षक चैट (बातचीत) प्रारूप में देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?