लाइव न्यूज़ :

वेदांत जिंक इंटरनेशनल ने दक्षिण अफ्रीका में नई लौह अयस्क खान शुरू की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 12:49 IST

Open in App

जोहानिस्बर्ग, 28 जुलाई भारत की खनन कंपनी वेदांत लिमिटेड ने इस साल दक्षिण अफ्रीका में खनिज समृद्ध उत्तरी केप प्रांत में ब्लैक माउंटेन माइन (बीएमएम) में एक नई लौह अयस्क खान की शुरुआत की है।

वेदांता जिंक इंटरनेशनल (वीजेडआई) के अनुसार उसने 30 लाख टन प्रतिवर्ष की लौह अयस्क परियोजना विकसित करने की दिशा में कदम उठाए हैं। एक पायलट संयंत्र से सफलतापूर्वक उत्पादन चालू होने के बाद मौजूदा वित्त वर्ष में इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद है।

वीजेडआई के कारोबार प्रमुख लक्ष्मण शेखावत ने मंगलवार को कहा, ‘‘लौह अयस्क परियोजना वीजेडआई-बीएमएम परिचालन में एक और उल्लेखनीय उत्पाद लाइन जोड़ेगी और हमारे ग्राहकों को अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ उत्पाद पेश करेगी।’’

शेखावत ने कहा, ‘‘परियोजना का पहला भाग मौजूदा परिचालन से कच्चे माल का उपयोग करेगा और उच्च श्रेणी के लौह अयस्क और घने माध्यम पृथक्करण उत्पादों (डीएमएस) का उत्पादन करेगा, जिसका उपयोग क्रमशः स्टील और कोयला उद्योग के लिए किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इस परियोजना की मदद से मौजूदा वीजेडआई-बीएमएम संचालन को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी और किफायती बनाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?