लाइव न्यूज़ :

वेदांता उप-उत्पादों के लिये सीमेंट कंपनियों से भागीदारी को इच्छुक

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई वेदांता ने सोमवार को कहा कि उसकी एल्युमीनियम इकाई ने कम कार्बन वाले सीमेंट के उत्पादन के लिये उप-उत्पादों के उपयोग को लेकर एसीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और जेके सीमेंट जैसे सीमेंट उत्पादकों से भागीदारी आमंत्रित की है।

वैश्विक उद्योग विशेषज्ञों के साथ राष्ट्रीय कार्यशाला में कंपनी ने तीपीय बिजली संयंत्रों में उप-उत्पाद फ्लाई ऐश और सीमेंट निर्माण में बॉक्साइट अवशेषों के उपयोग के अवसरों पर सीमेंट उद्योग की इकाइयों के साथ दीर्घकालिक गठजोड़ के लिए रूचि व्यक्त की।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वेदांता एल्युमीनियम ने कम कार्बन वाले सीमेंट के निर्माण के लिए इसके उप-उत्पादों के उपयोग को लेकर सीमेंट उत्पादकों को भागीदारी के लिये आमंत्रित किया है।’’

बयान के अनुसार सीमेंट उद्योग सीमेंट उत्पादन को सतत और व्यवहारिक बनाने की संभावनाएं टटोल रहा है। वह संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिये वेदांता एल्युमीनियम के उपयुक्त भागीदार हो सकते हैं।

वेदांता एल्युमीनियम के तकनीकी कार्यशाला में सीमेंट उद्योग से जुड़े सौ से अधिक कार्यकारी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम