लाइव न्यूज़ :

वेदांता गुरुग्राम में 100 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल शुरू करेगी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई वेदांता लिमिटेड ने रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में 100 बिस्तरों वाले फील्ड अस्पताल के उद्घाटन की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के 10 शहरों में कोविड-19 मरीजों की देखभाल के लिये 1,000 गहन चिकित्सा बिस्तरों को तैयार करने के अपने वादे को पूरा करते हुये ... हरियाणा के गुरुग्राम स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 100 बिस्तरों के फील्ड अस्पताल के उद्घाटन की घोषणा करते हैं।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को इस चिकित्सा सुविधा का दौरा किया। यह अस्पताल अगले सप्ताह चालू हो जायेगा।

गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बनाये गये इस फील्ड अस्पताल में कोविड-19 मरीजों को समय पर जरूरी चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिये आधुनिक सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 90 बिस्तरे आक्सीजन सुविधा के साथ और 10 बिस्तरे वेंटीलेटर समर्थन के साथ हैं।

वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, ‘‘कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश के लिये काफी गंभीर रही है ... 100 बिस्तरों का यह फील्ड अस्पताल जिले के अस्पताल को जरूरी समर्थन उपलब्ध करायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम