लाइव न्यूज़ :

बाल्को की समेल्टर क्षमता बढ़ाने के लिये अगले दो साल में 6,600 करोड़ रुपये निवेश करेगी वेदांता

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता ने मंगलवार को कहा कि वह बाल्को की स्मेल्टर क्षमता बढ़ाने के लिये अगले दो साल में 6,611 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

भारत एल्युमीनियम कंपनी (बाल्को) वेदांता समूह की कंपनी है।

इसके अलावा, ओड़िशा के झारसुगुडा में कंपनी का कार्बन संयंत्र कारोबार 635 करोड़ रुपये की लागत से एक नया कार्बन संयंत्र स्थापित करेगा।

वेदांता ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी भारत एल्युमीनियम कंपनी की स्मेलटर क्षमता बढ़ाएगी। इसके लिये अगले डेढ़ से दो साल में 6,611 करोड़ रुपये निवेश करेगी।’’

इससे बाल्को की स्मेल्टर क्षमता 441 किलो टन सालाना बढ़कर करीब 10 लाख टन पहुंच जाएगी।

वेदांता समूह के सीईओ सुनील दुग्गल ने कहा, ‘‘बाल्को का विस्तार हमारे लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। हमें अगले 18-24 महीनों में स्मेल्टर क्षमता में वृद्धि की उम्मीद है। इस विस्तार के बाद वेदांता की एल्युमीनियम क्षमता बढ़कर 28 लाख टन हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी