लाइव न्यूज़ :

वेदांता समूह 2050 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन को प्रतिबद्ध

By भाषा | Updated: November 24, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर वेदांता समूह ने प्राकृतिक संसाधन क्षेत्र में पर्यावरण, सामाजिक दायित्व एवं कंपनी कामकाज (ईएसजी) मामले में अग्रणी बनने का बुधवार को संकल्प जताया। कंपनी ने कहा कि वह वर्ष 2050 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वेदांता ने पर्यावरण, सामाजिक दायित्व एवं कंपनी कामकाज मानकों पर समूह की प्रतिबद्धता जताने वाला अपना बयान जारी किया। उसने अगले दस वर्षों में शुद्ध-शून्य उत्सर्जन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के लिए पांच अरब डॉलर के निवेश का संकल्प भी जताया।

इस मौके पर वेदांता समूह ने अपने ध्येय वाक्य को भी बदला है। अब वेदांता समाज में सार्थक बदलाव का संदेश देने के लिए 'अच्छे के लिए बदलते हुए' को अपना ध्येय बनाया है।

वेदांता की निदेशक प्रिया अग्रवाल ने कहा, "एक विविधिकृत प्राकृतिक संसाधन कंपनी के तौर पर वेदांता टिकाऊ एवं जिम्मेदार वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। यह पर्यावरणीय सहयोग, सामाजिक समता एवं प्रभाव और अच्छे कॉरपोरेट शासन के सिद्धांतों पर निर्भर करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?