लाइव न्यूज़ :

वेदांता की निगाह हिंदुस्तान कॉपर पर, हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने पर विचार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान कॉपर लि. में सरकार की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने पर विचार कर रही है। वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने यह बात कही।

अरबपति उद्योगपति अग्रवाल ने कहा कि सरकार जब सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का निजीकरण करेगी उस समय हम इसमें हिस्सेदारी के अधिग्रहण पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी इस अधिग्रहण के लिए अभी जांच-परख कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, हमारी हिंदुस्तान कॉपर पर नजर है। अभी हम इसकी जांच-परख कर रहे हैं। अभी इसकी तिथि की घोषणा नहीं हुई है।’’ उनसे पूछा गया था कि क्या वह सरकार के विनिवेश कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

जांबिया की कोंकोला तांबा खान में हुई प्रगति के बारे में पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा कि इस अफ्रीकी देश की सरकार कंपनी के साथ इस मामले में काम करने की प्रक्रिया में है।

अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कुछ साल पहले जांबिया की पिछली सरकार ने हमारी संपत्तियों को ले लिया था। अब उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे हमारे साथ काम करने की प्रक्रिया में हैं, क्योंकि वे भारत सरकार के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि थोड़े समय में हमें यह संपत्ति वापस मिल जाएगी। हम इसके आधुनिकीकरण के लिए काफी निवेश करेंगे और साथ ही वहां रोजगार का सृजन करेंगे।’’

न्यूयॉक स्टॉक एक्सचेंज से अमेरिकन डिपॉजिटरी शेयर (एडीआर) हटाने के बारे में अग्रवाल ने कहा कि हमने इसके लिए पहले ही आवेदन कर दिया है। ‘‘हम पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अब एडीआर में कोई उतार-चढ़ाव नहीं है। सूचीबद्धता की वजह से काफी खर्च करना पड़ता है। हमें हर साल काफी दस्तावेज जमा कराने होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में एडीआर को जारी रखने का कोई लाभ नहीं है।

अग्रवाल ने कहा कि वहीं दूसरी ओ भारतीय शेयर बाजार काफी मजबूत है। ऐसे में इस अनावश्यक खर्च को बचाने के लिए हमने एडीआर को हटाने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?