लाइव न्यूज़ :

वेदांता ने निकल-कोबाल्ट उत्पादक निकोमेट का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता ने सोमवार को कहा कि उसने गोवा स्थित निकोमेट का अधिग्रहण किया है, जो एक प्रमुख निकल और कोबाल्ट उत्पादक है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण वेदांता के ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और संचालन) मिशन के अनुरूप है और भारत के कार्बन उत्सर्जन को लेकर तटस्थता लक्ष्यों का समर्थन करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अधिग्रहण के साथ वेदांता देश में निकल का एकमात्र उत्पादक बन गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘यह अधिग्रहण प्रमुख खनिजों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वेदांता का एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

निकेल का इस्तेमाल स्टेनलेस स्टील और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए बैटरी के विनिर्माण में होता है। कोबाल्ट ईवी की लिथियम आयन बैटरी, ऊर्जा भंडारण प्रणालियों और अन्य उपयोग के लिए एक प्रमुख तत्व है।

निकल और कोबाल्ट, दोनों को भविष्य के खनिज के रूप में माना जाता है, जो स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम निकल और कोबाल्ट उत्पादन में वेदांत के प्रवेश को लेकर उत्साहित हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार के मिशन का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निकल और कोबाल्ट अत्यधिक रणनीतिक महत्व की धातु हैं। स्वच्छ ऊर्जा और विद्युत गतिशीलता के लिए इनका खासतौर से महत्व है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय भारत अपनी निकल संबंधी जरूरतों को पूर तरह आयात के जरिए पूरा करता है। हमारा ध्यान घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?