लाइव न्यूज़ :

वीईसीवी ने विभिन्न क्षेत्रों की जरूरत के लिए छह नए हेवी ड्यूटी ट्रक पेश किए

By भाषा | Updated: September 20, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर वोल्वो ट्रक्स इंडिया ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों मसलन खनन, सड़क निर्माण, ई-कॉमर्स तथा कार्गो परिवहन की जरूरत को पूरा करने के लिए छह हेवी ड्यूटी ट्रक उतारे हैं।

कंपनी की खनन क्षेत्र में पहले ही काफी मजबूत उपस्थिति है। अब कंपनी निर्माण, ढुलाई तथा ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को बढ़ाना चाहती है।

वीई कमर्शियल वेहिकल्स (वीईसीवी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद अग्रवाल ने ऑनलाइन तरीके से इन ट्रकों को पेश किए जाने के मौके पर कहा, ‘‘हमने निर्माण, सिंचाई, कोयला परिवहन, एक्सप्रेस कार्गो आदि अन्य वृद्धि वाले क्षेत्रों पर ध्यान देना शुरू किया है। हम अपने संभावित ग्राहकों को यह भरोसा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं कि यदि वे इन हाई-एंड ट्रकों का इस्तेमाल करेंगे, तो उनकी स्वामित्व की लागत घटेगी।’’ वोल्वो ट्रक्स इंडिया वीईसीवी का प्रभाग है।

अग्रवाल ने इस बात का जिक्र किया कि कंपनी सड़क निर्माण के क्षेत्र में काफी सफल है और वहां से उसे लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वोल्वो ट्रक की लागत एक करोड़ रुपये से अधिक है। इसलिए फिलहाल मात्रा के हिसाब से इनकी बिक्री बहुत अधिक नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्रीमियम ट्रक खंड में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 85 प्रतिशत है। वोल्वो ट्रक्स ने इन नये ट्रक की श्रृंखला को अपने कर्नाटक स्थित होसकोटे कारखाने से निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें