लाइव न्यूज़ :

वीईसीवी ने मध्य प्रदेश में नये ट्रक संयंत्र का परिचालन शुरू किया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर वीई कॉमर्सियल व्हीकल (वीईसीवी) ने शनिवार को कहा कि उसने बागरोडा, भोपाल में अपने नये ट्रक निर्माण संयंत्र का परिचालन शुरू कर दिया है।

वीईसीवी ने एक बयान में कहा कि संयंत्र का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया था। यह राज्य में कंपनी का आठवां संयंत्र है।

वीईसीवी ने अपने आठ संयंत्रों में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। इस तरह कंपनी मध्य प्रदेश के बड़े निवेशकों में से एक है।

इसके अलावा, कंपनी ने ट्रकों के निर्माण में आवश्यक कल-पुर्जों की आपूर्ति के लिये 100 से अधिक सहायक कंपनियों और अन्य आपूर्तिकर्ताओं को आकर्षित किया है।

कंपनी ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप उसने आपूर्तिकर्ताओं और सहयोगियों सहित 30 हजार से अधिक लोगों के लिये प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न किया है।

वीईसीवी के एमडी एवं सीईओ विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘‘घरेलू मांग को पूरा करने के साथ ही यह संयंत्र निर्यात बाजारों की आवश्यकताएं पूरा करने में भी योगदान देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई