लाइव न्यूज़ :

स्थानीय मांग बढ़ने से विभिन्न खाद्य तेल कीमतों में सुधार का रुख

By भाषा | Updated: February 15, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, बिनौला, सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ एवं पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

तेल उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए बाजार में लिवाली बढ़ गई।

उन्होंने कहा कि बाजार में पुराने सरसों की भारी मांग और बाजार में माल न होने से सरसों दाना सहित इसके सभी तेल कीमतों में तेजी रही। दूसरी ओर सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहनों के भाव जस के तस बने रहे। स्थानीय मांग के कारण बिनौला तेल कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ।

शिकागो एक्सचेंज आज बंद था, जबकि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग 3.5 प्रतिशत की तेजी रही। सोयाबीन बीज की स्थानीय संयंत्रों में भारी मांग होने से सोयाबीन तेल तिलहन कीमतों में सुधार रहा। दो तीन महीने में सोयाबीन की बिजाई होने वाली है और बिजाई के लिए अच्छे सोयाबीन सीड को किसान महाराष्ट्र से मंगा रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश के सोयाबीन की 15 से 25 प्रतिशत फसल दागी हैं जबकि किसानों को बिजाई के लिए बेहतर बीज की आवश्यकता होती है। इसलिए महाराष्ट्र से किसान 5,200 - 5,300 रुपये क्विन्टल के भाव सोयाबीन सीड की खरीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर और नमकीन व चिप्स कंपनियों की मांग बढ़ने के साथ-साथ गर्मी की सुगबुगाहट के साथ पामोलीन तेलों की मांग बढ़ने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ।

बाजार में सोमवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,485 - 6,535 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,700- 5,765 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,350 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,280 - 2,340 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,020 -2,170 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,150 - 2,265 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,250 - 15,250 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,350 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,880 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,000 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,250 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,050 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,880 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित