लाइव न्यूज़ :

वारी एनर्जीज ने अमेरिका में 300 मेगावाट से अधिक सौर मॉड्यूल का उत्पादन पूरा किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 जुलाई वारी एनर्जीज ने मंगलवार को कहा कि उसने अमेरिका में अक्वामरीन परियोजना के लिए 300 मेगावाट से अधिक सौर मॉड्यूल का उत्पादन पूरा कर लिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वारी एनर्जीज ने एक्वामरीन परियोजना के लिए 300 से अधिक मेगावाट सौर मॉड्यूल का उत्पादन पूरा कर लिया है। जो कैलिफोर्निया में चल रहे 250 मेगावाट के वेस्टलैंड्स सोलर पार्क (डब्ल्यूएसपी) के पहले चरण का हिस्सा है।’’

कंपनी ने बताया कि वारी द्वारा आपूर्ति किये गए सौर मॉड्यूल की विनिर्माण संयंत्र में गुणवत्ता जांच भी की गई हैं। वारी पहले ही विश्व स्तर पर 3000 मेगावाट सौर पैनलों की आपूर्ति कर चुकी है। कंपनी भारत और दक्षिणपूर्व एशिया में सौर ईपीसी परियोजनाओं को चालू कर चुकी है।

वारी एनर्जीज के बिक्री और विपणन निदेशक सुनील राठी ने कहा, ‘‘यह आपूर्ति केंद्र सरकार के महत्वकांशी आत्मनिर्भर भारत संकल्प का हिस्सा है। यह वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने के लिए भारतीय निर्माताओं की क्षमताओं को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि वेस्टलैंड्स सोलर पार्क के लिए इस आपूर्ति आर्डर से देश को 10.5 करोड़ डॉलर विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई है और रोजगार के अच्छे अवसर पैदा हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल