वंदे भारत एक्सप्रेस अब विदेशों में भी भरेगी रफ्तार, रेलवे मंत्रालय से कुछ देश इसके लिए साध रहे संपर्क

By आकाश चौरसिया | Updated: February 11, 2024 16:53 IST2024-02-11T16:37:15+5:302024-02-11T16:53:15+5:30

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्लोबल बिजनेस समिट में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेल मंत्रालय को कई देशों से वंदे भारत को लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। इसमें सबसे पहले देश का नाम चिली का सामने आया है। 

Vande Bharat train will run in foreign also Railway Ministry is got global orders 2024 | वंदे भारत एक्सप्रेस अब विदेशों में भी भरेगी रफ्तार, रेलवे मंत्रालय से कुछ देश इसके लिए साध रहे संपर्क

फाइल फोटो

Highlightsवंदे भारत ट्रेन की मांग कई देश कर रहा है, रेल मंत्रालय ने जानकारी दीअभी देश में 82 वंदेभारत ट्रेन दौड़ रही हैंरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा थोड़ी चुनौती जरुरी होगी, लेकिन हम कर दिखाएंगे

नई दिल्ली: भारत में तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब विदेशी ट्रैक पर जल्द दौड़ सकती है। इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्लोबल बिजनेस समिट में दी है। भारतीय रेलवे को कई देशों से वंदे भारत को लेकर पूछताछ की गई है। इसमें सबसे पहले देश का नाम चिली का सामने आया है। 

अश्विनी वैष्णव ने समिट ने कहा कि अब देश के इंजीनियरों के लिए उत्पादन को लेकर चुनौती होगी, लेकिन इसे भारत एक चैलेंज के रूप में लेते हुए सभी डिलीवरी समय से करेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि आने वाले सालों में इसकी सुविधा को लेकर वो आश्वस्त हैं और उम्मीद जताते हुए कहा कि भारत इसका निर्यात पर्याप्त मात्रा करने में सक्षम है। 

रेल मंत्रालय इस तरह से सामने आ रही मांगों और ट्रेन से जुड़ी पूछताछ को देखते हुए अपनी ट्रेन और इंजन उत्पादकता पर जोर दे रहा है। इस काम के लिए निजी और सार्वजनिक सेक्टर में काम कर रही कंपनियों को इसका जिम्मा सौंपा जा सकता है। 

देश में अभी कितनी वंदे भारत ट्रेन हैं
भारत में दौड़ रही वंदे भारत ट्रेन की संख्या 82 है, अपनी संख्या के अनुरूप नई दिल्ली-मुंबई और नई दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चल रही है। अश्वणी वैष्णव ने कहा कि 31 जनवरी 2024 तक, 82 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं देश भर में चालू हैं, जो राज्यों को ब्रॉड गेज (बीजी) विद्युतीकृत नेटवर्क से जोड़ती हैं।

उन्होंने आगे ये भी बताया कि इसके अलावा, ट्रेन सेवाओं के ठहराव का प्रावधान और वंदे भारत सहित नई ट्रेन सेवाओं की शुरूआत, परिचालन व्यवहार्यता, यातायात औचित्य, संसाधन उपलब्धता आदि के अधीन भारतीय रेलवे पर चल रही प्रक्रियाएं हैं।

Web Title: Vande Bharat train will run in foreign also Railway Ministry is got global orders 2024

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे