लाइव न्यूज़ :

टीका बनाना एक विशिष्ट प्रक्रिया है, रातों-रात उत्पादन क्षमता नहीं बढ़ाई जा सकती: पूनावाला

By भाषा | Updated: May 3, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई कोविड टीका कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने सोमवार को कहा कि रातों-रात टीके की उत्पादन क्षमता नहीं बढ़ायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि टीके का उत्पादन एक खास प्रक्रिया होती है, जिसमें समय लगता है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की आबादी बहुत बड़ी है और सभी वयस्कों के लिये पर्याप्त खुराक का उत्पादन करना कोई आसान काम नहीं है।

इस समय लंदन में मौजूद पूनावाला ने हालांकि कहा कि कंपनी देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के बीच कोविशील्ड का उत्पादन बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को अगले कुछ महीनों में 11 करोड़ टीकों की आपूर्ति की जाएगी।

पूनावाला ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘मैं कुछ चीजों को स्पष्ट करना चाहूंगा क्योंकि मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया है। सबसे पहले, टीका बनाना एक विशेषीकृत प्रक्रिया है, इसीलिए रातों-रात उत्पादन बढ़ाना संभव नहीं है। हमें यह भी समझने की जरूरत है कि भारत की आबादी बहुत बड़ी है। ऐसे में सभी वयस्कों के लिये पर्याप्त खुराक का उत्पादन करना कोई आसान काम नहीं है।’’

पूनावाला ने कहा कि यहां तक कि विकसित देश और कंपनियां भी उत्पादन बढ़ाने के लिये परेशान हैं जबकि उन देशों की आबादी बहुत कम है।

उन्होंने कहा कि पुणे की कंपनी पिछले साल अप्रैल से सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।

पूनावाला ने कहा, ‘‘हमें हर प्रकार का समर्थन मिला है। चाहे वह वैज्ञानिक हो, नियामकीय हो या फिर वित्तीय। अभी की स्थिति के अनुसार हमें 26 करोड़ खुराक के आर्डर मिले हैं। इसमें से हम 15 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति कर चुके हैं। हमें भारत सरकार से अगले कुछ महीनों में 11 करोड़ खुराक के लिये 100 प्रतिशत भुगतान यानी 1,725.5 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अगले कुछ महीनों में 11 करोड़ खुराक राज्यों एवं निजी अस्पतालों के लिये आपूर्ति की जाएगी।

पूनावाला ने कहा, ‘‘...हम इस बात को समझते हैं कि हर कोई यथाशीघ्र टीके की उपलब्धता चाहता है। हमारा प्रयास भी यही है और हम इसे हासिल करने के लिये हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम और कठिन मेहनत करेंगे और भारत के कोविड-19 महामारी के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र