लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण सभी आयु वर्ग के लिए शुरू किया जाना चाहिये: सीआईआई

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सोमवार को सुझाव दिया कि टीकाकरण सभी आयु वर्ग के लिए खोला जाना चाहिए और इसे टीकाकरण केंद्रों पर अधिक समय तक उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

सीआईआई ने टीके के उत्पादन को बढ़ाने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये कड़ाई से बचाव के उपायों का अनुपालन करने का आग्रह किया। यह आग्रह ऐसे समय किया गया है जब हाल के हफ्तों में संक्रमण के मामले काफी बढ़ गये हैं।

सीआईआई ने कहा कि ‘लॉकडाउन’ वर्तमान समय में कोई समाधान नहीं है तथा उसने सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर सख्ती के साथ कोविड-संबंधित बचाव के उपायों का अनुपालन करने का अनुरोध किया है।

सीआईआई के अध्यक्ष उदय कोटक ने कहा, “इस समय सीआईआई, टीकों का उत्पादन, आपूर्ति और वितरण बढ़ाने के लिए त्वरित कदम उठाने का आह्वान करता है। इसके अलावा उद्योग मंडल ने समाज के सभी तबकों द्वारा सुरक्षा और स्वच्छता उपायों का कड़ाई से लागू करने और उसके अनुपालन को बेहद महत्वपूर्ण बताया।

मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, सीआईआई ने संक्रमण के व्यापक प्रसार को नियंत्रित करने के लिए पांच-सूत्री महत्वपूर्ण एजेंडे को रेखांकित किया।

इन एजेंडे में 10 से अधिक लोगों की कोई बैठक या सभा नहीं करने की बात कही गई है। सभी सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य उपायों का कड़ाई से पालन करने की बात पर जोर दिया गया है। कारखानों और दुकानों को आर्थिक कारणों से खुला रखने की वकालत की गई है ताकि उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला बाधित न हो तथा जहां संभव हो 'घर से काम' (वर्क फ्राम होम) व्यवस्था को अपनाया जाने का पक्ष लिया गया है।

जिन कार्यालयों में यह संभव नहीं है, उन्हें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि कर्मचारियों की केवल एक-तिहाई हिस्से की उपस्थिति रहे। सीआईआई ने कहा कि मेट्रो, रेलगाड़ियों और बसों सहित सभी सार्वजनिक परिवहन में एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए।

उसने कहा, ‘‘टीकाकरण सभी आयु वर्ग के लिए शुरू किया जाना चाहिए और इसे टीकाकरण केंद्रों पर अधिक समय तक उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा