लाइव न्यूज़ :

वी-मार्ट रिटेल का शुद्ध मुनाफा दिसंबर की तिमाही में 18 प्रतिशत घटकर 47.87 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी मल्टी-ब्रांड खुदरा श्रृंखला कंपनी वी-मार्ट रिटेल ने शुक्रवार को बताया कि कम आय होने की वजह से उसका शुद्ध मुनाफा 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में 17.77 प्रतिशत घटकर 47.87 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने 2019-20 की इसी अवधि में 58.22 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

वी-मार्ट ने बीएसई को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2020 के दौरान उसकी कुल आय 470.30 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 562.58 करोड़ रुपये थी।

वी-मार्ट ने कहा कि 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त अवधि एवं तिमाही में कोविड-19 महामारी का कंपनी के परिचालन और वित्तीय परिणामों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।

उसने कहा, ‘‘लॉकडाऊन में ढील और आर्थिक गतिविधियों के खुलने के साथ, कंपनी का मानना ​​है कि कंपनी के परिचालन में वृद्धि होगी और कोविड ​​-19 की स्थिति में समग्र सुधार के साथ कारोबारी गति में सुधार जारी रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई