लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार ने पिछले साल की तुलना में गन्ना मूल्य 29.50 रुपये बढाया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:57 IST

Open in App

देहरादून, 29 नवंबर उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को वर्तमान पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य (राज्य परामर्श मूल्य) अग्रेती प्रजाति के लिए 355 रुपये प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति के लिए 345 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि इस पेराई सत्र के लिए निर्धारित नया गन्ना मूल्य पिछले पेराई सत्र से 29.50 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। उन्होंने कहा, ' इस बार प्रदेश के गन्ना किसानों को पिछले साल के मुकाबले प्रति क्विंटल 29.50 रुपये ज्यादा भुगतान मिलेगा।'

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अग्रेती प्रजाति का गन्ना 95-96 प्रतिशत जबकि सामान्य प्रजाति का गन्ना चार-पांच प्रतिशत है।

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से बंद पडी सहकारी क्षेत्र की सितारगंज चीनी मिल में पेराई सत्र की शुरूआत की।

विधिवत पूजा, पटला पूजन व मिल के कनवेयर में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू करने के बाद मुख्यमंत्री ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि यह सितारगंज के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज से विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है ।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इस चीनी मिल से बिजली व एथनॉल का उत्पादन भी किया जायेगा।

धामी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार हमेशा किसानों को आधुनिक व संपन्न बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा किसानों के साथ थे और भविष्य में भी किसानों के साथ खडे रहेंगे।

इस चीनी मिल के शुरू होने से सितारगंज, नानकमत्ता व खटीमा के करीब 25 हजार गन्ना किसानों को फायदा होगा जिन्हें अपना उत्पाद लेकर दूर तक जाना पड़ता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?