लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश ने गन्ने का खरीद मूल्य 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:46 IST

Open in App

लखनऊ, 26 सितंबर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले नौ माह से आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के 'भारत बंद' से ठीक एक दिन पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने केंद्र और राज्‍य सरकारों द्वारा किसानों के हक में लागू की गई योजनाओं की चर्चा करते हुए गन्‍ना मूल्‍य में प्रति क्विंटल 25 रुपये की वृद्धि की घोषणा की।

आदित्‍यनाथ ने राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा आयोजित 'किसान सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि अब तक प्रति क्विंटल जिस गन्ने का दाम 325 रुपये मिलता था, उसमें 25 रुपये की वृद्धि की जाएगी और यह अब प्रति क्विंटल 350 रुपये मिलेगा।''

मुख्यमंत्री ने आगे कहा '' सरकार ने तय किया है कि सामान्य गन्ने का जो 315 रुपये (प्रति क्विंटल) अब तक दाम था, उसमें भी अब 25 रुपये की वृद्धि होगी और प्रति क्विंटल 340 रुपये का भुगतान होगा। साथ ही सरकार ने अनुपयुक्‍त गन्ने के दाम में भी प्रति क्विंटल 25 रुपये की वृद्धि करने का फैसला किया है।''

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि नई तकनीक के साथ किसान को अत्याधुनिक बीज दें ताकि वे भी अगेती गन्ना का ही उत्पादन करने की दिशा में आगे बढ़ें।

आदित्यनाथ ने किसानों को इस नई घोषणा के फायदे बताते हुए कहा, ''इससे गन्ना किसानों की आय में अतिरिक्त आठ प्रतिशत की वृद्धि होगी और 45 लाख किसानों के जीवन में परिवर्तन होगा। यह परिवर्तन सामान्य नहीं है। 119 चीनी मिलों को चलाना है और एथनॉल के साथ इसे जोड़ना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें