लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Government DA: 16 लाख कर्मचारियों को लाभ, 2 फीसदी की बढ़ोतरी?, 53 फीसदी से बढ़ाकर 55 प्रतिशत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 22:19 IST

Uttar Pradesh Government DA: निर्णय से राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस वृद्धि से लगभग 16 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को भी डीए में वृद्धि का लाभ मिलेगा।मई 2025 में 107 करोड़ रुपये तथा एरियर के भुगतान पर 193 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।

Uttar Pradesh Government DA: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का बुधवार को फैसला किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप यह फैसला किया है और राज्य के कर्मचारियों का डीए 53 फीसदी से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया है जो एक जनवरी 2025 से लागू होगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस वृद्धि से लगभग 16 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रदेश के कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा,''राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।'' एक सरकारी बयान के मुताबिक, फैसले के तहत, केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को भी डीए में वृद्धि का लाभ मिलेगा।

निर्णय से राज्य के कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण/प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्य प्रभारी कर्मचारी और यूजीसी स्केल में वेतन पाने वाले कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसके मुताबिक, अप्रैल 2025 के वेतन (मई में भुगतान) के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में सरकार पर मई 2025 में 107 करोड़ रुपये तथा एरियर के भुगतान पर 193 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।

योगी ने कहा,'' राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को 53 फीसदी की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ते को दिनांक 01.01.2025 से 55 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से लगभग 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। आप सभी को हार्दिक बधाई!''

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित