Uttar Pradesh Assembly Budget Session 2023: किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर सपा विधायकों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 16:07 IST2023-02-20T16:04:59+5:302023-02-20T16:07:03+5:30

Uttar Pradesh Assembly Budget Session 2023: महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में विधानसभा के प्रवेश द्वार के नजदीक धरना प्रदर्शन किया और कानून व्यवस्था तथा किसानों से संबंधित समस्याओं को उठाया।

Uttar Pradesh Assembly Budget Session 2023-24 "Governor, Go Back": Akhilesh Yadav's Party Disrupts protest farmers problems law and order watch video | Uttar Pradesh Assembly Budget Session 2023: किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर सपा विधायकों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

कानून व्यवस्था तथा किसानों से संबंधित समस्याओं को उठाया।

Highlightsकार्यवाही संचालित हो ताकि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठा सके।परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सपा विधायकों को हटाने की कोशिश की।सपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विधान भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

पूर्वाह्न 11 बजे बजट सत्र की शुरुआत से पहले सपा विधायकों ने पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में विधानसभा के प्रवेश द्वार के नजदीक धरना प्रदर्शन किया और कानून व्यवस्था तथा किसानों से संबंधित समस्याओं को उठाया। यादव ने संवाददाताओं से कहा कि सपा चाहती है कि सदन की कार्यवाही संचालित हो ताकि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठा सके।

इस दौरान परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सपा विधायकों को हटाने की कोशिश की। इस बीच उनकी मौके पर मौजूद कुछ मीडिया फोटोग्राफरों से धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

मौर्य ने कहा ‘‘उनके जो भी मुद्दे हैं उन्हें लेकर सदन में आना चाहिए ताकि उन पर चर्चा हो सके। सरकार इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।’’ शिवपाल सिंह यादव द्वारा सपा के धरना प्रदर्शन की अगुवाई किए जाने के सवाल पर मौर्य ने कहा ‘‘चाहे शिवपाल हों या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, या फिर उनका पूरा परिवार ही क्यों ना धरने पर बैठ जाए, इसका कोई खास मतलब नहीं है। हम विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।’’

Web Title: Uttar Pradesh Assembly Budget Session 2023-24 "Governor, Go Back": Akhilesh Yadav's Party Disrupts protest farmers problems law and order watch video

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे