लाइव न्यूज़ :

यूटीआई का कर बाद मुनाफा पहली तिमाही में बढ़कर 155 करोड़ पर

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जुलाई यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कर प्रावधान के बाद लाभ 53 प्रतिशत बढ़कर 155.03 करोड़ रुपये हो गया।

यूटीआई एएमसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कर के बाद 101.36 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

कंपनी की आय चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बढ़कर 350.11 करोड़ रुपये रही। जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 270.37 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के अनुसार 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में यूटीआई म्यूचुअल फंड के प्रबंधन के तहत संपत्तियां औसतन 1,87,210 करोड़ रुपये थीं।

यूटीआई एएमसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी इम्तियाजुर रहमान ने कहा, ‘‘बाजार की अस्थिरता और महामारी के कारण उत्पन्न अनिश्चितता के दौरान भी हमने म्यूचुअल फंड के प्रति निवेशकों के बढ़ते लगाव को देखा है। यूटीआई एएमसी भी मजबूत स्थिति में है और विकास की गति को बनाए रखना जारी रखे हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार