लाइव न्यूज़ :

शिव नाडर और मल्लिका श्रीनिवासन को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड देगा यूएसआईबीसी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 11:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 सितंबर प्रमुख भारतीय कारोबारियों शिव नाडर और मल्लिका श्रीनिवासन को भारत केंद्रित एक शीर्ष व्यापार वकालत समूह ने 2021 के अपने ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड के लिए चुना है।

यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) ने बृहस्पतिवार को पुरस्कार के लिए एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस शिव नाडर और ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मल्लिका श्रीनिवासन के चयन की घोषणा की।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों शीर्ष कारोबारियों को छह-सात अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाले 2021 इंडिया आइडियाज समिट में सम्मानित किया जाएगा।

इसमें कहा गया कि 2007 से हर साल दिए जा रहे ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड्स अमेरिका और भारत के शीर्ष कॉर्पोरेट अधिकारियों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने अनुकरणीय नेतृत्व का प्रदर्शन किया है और देशों के बीच रणनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभायी है।

यूएसआईबीसी ने कहा, "इन पुरस्कारों के साथ हम शिव नाडर और मल्लिका श्रीनिवासन दोनों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?