लाइव न्यूज़ :

ऊषा इंटरनेशनल का चालू वित्त वर्ष में 40 प्रतिशत खुदरा बिक्री का लक्ष्य

By भाषा | Updated: August 15, 2021 13:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी ऊषा इंटरनेशनल ने इस वित्त वर्ष में खुदरा बिक्री में 40 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा है। कंपनी टीकाकरण में तेजी आने के साथ महामारी के कारण दबी हुई मांग के जोर पकड़ने के आधार पर यह लक्ष्य रखा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

साथ ही कंपनी को भी इस साल अपनी कुल बिक्री में ऑनलाइन बिक्री की हिस्सेदारी दहाई अंकों में होने की उम्मीद है।

कंपनी के अध्यक्ष (खुदरा) कपिल कोहली ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम बहुत सकारात्मक हैं और हम अपने लिए 40 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं ... अगर मई में बिक्री कुछ कम हुई, तो जुलाई में 78 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इसका भरपाई हो गयी। इसलिए बिक्री में घट-बढ़ के साथ इसकी भरपाई हुई है। औसत रूप से लगभग 38 से 45 प्रतिशत की वृद्धि होगी।"

उन्होंने कहा कि पिछले साल, कंपनी की कुल बिक्री एकल अंक में बढ़ी क्योंकि दुकानें तीन महीने के लिए बंद थी और कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन ने खरीदारी के मुख्य सीजन में पंखे तथा कूलर जैसे उपकरणों की बिक्री को प्रभावित किया। हालांकि कोहली ने पूरी संख्या नहीं बतायी।

उषा इंटरनेशनल एक गैर-सूचीबद्ध इकाई है।

इस साल तेजी की उम्मीद की वजह के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, ‘‘ग्राहक अब यह स्वीकार कर रहे हैं कि महामारी अब उनके जीवन का हिस्सा है। उन्हें पता कि महामारी जल्दी जाने वाली नहीं है। इसके अलावा टीकाकरण बढ़ने के साथ बाजार धारणा सकारात्मक हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसे में उम्मीद है कि लोग अपने जीवन स्तर तथा घरों में बदलाव लाएंगे एवं नये और नवोन्मेषी उत्पादों का उपयोग बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुस चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार