लाइव न्यूज़ :

लैंडिंग पेज का इस्तेमाल कानूनी, अधिकृत है: टाइम्स नेटवर्क

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी प्रमुख समाचार प्रसारक टाइम्स नेटवर्क ने गुरुवार को कहा कि लैंडिंग पेज का उपयोग पूरी तरह ‘‘कानूनी और अधिकृत गतिविधि’’ है और उसके दर्शकों की संख्या में हुई कोई भी वृद्धि ‘‘सही और वास्तविक’’ है।

टाइम्स नेटवर्क, जो टाइम्स नाउ, ईटी नाउ और मिरर नाउ जैसे चैनलों का संचालन करता है, ने कहा कि वह किसी भी तरह से पैनल में छेड़छाड़ या ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के अधिकारियों को घूस देने के मामले में नहीं शामिल है।

टाइम्स नेटवर्क ने एक बयान में कहा, ‘‘टाइम्स नेटवर्क अपने व्यापार के लिए केवल वैध और कानूनी साधनों का इस्तेमाल करता है। वह पैनल के साथ छेड़छाड़ या बार्क अधिकारियों को रिश्वत नहीं देता है, जो धोखेबाजी वाला कृत्य है और टीआरपी जांच से पता चला है कि कुछ बेईमान लोग ऐसा कर रहे हैं और इस मामले में बार्क के पूर्व सीईओ से इस समय पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है।’’

बयान में कहा गया कि टाइम्स नेटवर्क अपने उत्पाद, ब्रांड और वितरण को सर्वश्रेष्ठ साधनों की मदद से तैयार करता है, जिसमें लैंडिंग पेज (एलपी) भी शामिल है, जो बाजार में अधिकतम दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रचलित है।

जब दर्शक अपने टीवी सेट-टॉप बॉक्स को चालू करते हैं तो सबसे पहले दिखने वाले चैनल को लैंडिंग पेज कहते हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में, बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड ने कहा था कि वह टीवी रेटिंग के हेरफेर में कथित भूमिका को लेकर बार्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें