लाइव न्यूज़ :

अमेरिका रणनीतिक भंडार से पांच करोड़ बैरल तेल जारी करेगाः बाइडन

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 नवंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रणनीतिक तेल भंडार से पांच करोड़ बैरल तेल की निकासी का ऐलान किया है। कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने की अंतरराष्ट्रीय पहल के तहत यह घोषणा की गयी है।

बाइडन ने मंगलवार को राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस में रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल को जारी करने की घोषणा करते हुए कहा, "भले ही हमारे साझा प्रयास तेल की ऊंची कीमतों की समस्या को झटके में हल नहीं करेंगे लेकिन इससे फर्क पड़ेगा।"

उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर कच्चे तेल को बाजार में जारी करने से तेल की कीमतें कम होंगी। हालांकि उन्होंने यह माना कि इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है।

अमेरिका का यह कदम ब्रिटेन, चीन, भारत एवं जापान के साथ मिलकर किए जा रहे साझा प्रयासों का हिस्सा है। दुनिया के प्रमुख तेल उपभोक्ता देशों ने यह तय किया है कि कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने से ओपेक देशों के इनकार के बाद वे खुद ही अपने आपातकालीन भंडार से कच्चा तेल जारी करेंगे।

भारत ने भी एक दिन पहले 50 लाख बैरल कच्चा तेल अपने रणनीतिक भंडार से जारी करने की घोषणा की है। वहीं ब्रिटेन ने 15 लाख बैरल तेल जारी करने का ऐलान किया है। जापान एवं दक्षिण कोरिया भी ऐसा कदम उठाने की सोच रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी