लाइव न्यूज़ :

अमेरिका विमान विनिर्माता कंपनियों को 48.2 करोड़ डॉलर की सहायता देगा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 सितंबर (एपी) अमेरिकी सरकार विमान बनाने वाली कंपनियों को राहत देने के लिये 48.2 करोड़ डॉलर की सहायता उपलब्ध करा रही है। इस पहल का मकसद विनिर्माताओं को महामारी के दैरान नौकरी या वेतन में कमी से रोकना है।

परिवहन विभाग ने कहा कि इसके तहत 313 कंपनियों के कर्मचारियों की लागत का आधा हिस्सा आएगा। उसने कहा कि इससे 22,500 नौकरियां बचाने में मदद मिलेगी।

विभाग के अनुसार कोविड-19 महामारी के फैलने से हवाई यात्रा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। अब डेल्टा किस्म के फैलने से हवाई यात्राएं रद्द हो रही हैं और उनमें कमी आ रही हैं। एयरोस्पेस क्षेत्र में करीब 22 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इसमें से 1,00,000 से अधिक लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है।

कोष की घोषणा सोमवार को की गयी है। इसमें से सर्वाधिक 7.55 करोड़ डॉलर स्पिरिट एरोसिस्टम्स को मिलेगा जो कांसास स्थित बोइंग विमानों की आपूर्तिकर्ता है। इससे 3,214 नौकरियां बचाने में मदद मिलेगी।

आलोचकों ने एयरलाइन को दी गयी बड़ी राहत को प्रोत्साहन पैकेज बताया है। उनका कहना है कि सरकार ने एक-एक नौकरी के लिये हजारों डॉलर दिये हैं।

हालांकि, अमेरिकी एयरलाइंस के सीईओ डग पार्कर का कहना है कि सरकार की मदद के बिना, एयरलाइन कंपनियों को कामकाज बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ता क्योंकि यातायात में बड़ी गिरावट आयी है। यातायात में इतनी बड़ी गिरावट 1950 के दशक के बाद से नहीं देखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम